फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Women took out Sindoor Utsav Yatra in honour of the army

Bahraich News: सेना के सम्मान में महिलाओं ने निकाली सिंदूर उत्सव यात्रा

Wed, 04 Jun 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 04 Jun 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Women took out Sindoor Utsav Yatra in honour of the army
बहराइच के मीरपुर कस्बा में निकाली गई ऑपरेशन सिंदूर यात्रा में शामिल महिलाएं। 
बहराइच। भारतीय सेना के शौर्य व सम्मान में सद्भावना संस्था की ओर से ग्राम पंचायत मीरपुर कस्बा से सिंदूर उत्सव यात्रा निकाली गई। इसमें हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था सद्भावना की ओर से मीरपुर कस्बा स्थित हनुमान मंदिर पर सैकड़ों की तादाद में महिलाएं इकट्ठा हुईं। इसके बाद हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सिंदूर उत्सव यात्रा निकाली गई। इसमें संस्था की ओर से महिलाएं व बच्चों के साथ-साथ संस्था की सदस्य भी शामिल रहीं। संस्था के योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि पाकिस्तान में घुसकर हिंदुस्तान की सेना ने आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। इसमें कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने अहम भूमिका निभाई। इनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। समाज में महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। इनका हमें सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

संस्था की स्वाति तिवारी ने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम एकजुट होकर सेना के सम्मान में खड़े हों और जरूरत पड़ने पर अपने जेवर तक का दान कर सेना की शक्ति बढ़ाने का काम करें। यात्रा के समापन पर महिलाओं को शपथ दिलाई गई। इस दौरान अधिक संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed