{"_id":"6702cecda68aad80f5000d78","slug":"womans-body-found-on-railway-track-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-121044-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव
Sun, 06 Oct 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
जरवलरोड थाना इलाके के एल्गिन ब्रिज के पास की घटना
जरवलरोड(बहराइच)। लखनऊ - गोण्डा रेलवे ट्रैक पर रविवार को ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
लखनऊ गोंडा रेल प्रखंड पर घाघरा घाट रेलवे स्टेशन और एल्गिन ब्रिज के बीच 60 वर्षीय अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला का क्षत- विक्षत शव ट्रैक पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जरवलरोड थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। वहीं स्थानीय लोगों ने महिला की ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष के अनुसार महिला के पास से ऐसा कोई भी कागज या सामान नहीं मिला, जिससे उनकी शिनाख्त हो सके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हुलिए के आधार पर शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे है। संवाद