{"_id":"616b160a5c3d7673b0709aa9","slug":"woman-gave-birth-to-a-child-in-an-ambulance-bahraich-news-lko600297042","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म
विज्ञापन
बहराइच। गंभीरवा गांव निवासी एक गर्भवती महिला को एंबुलेंस से शनिवार को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। महिला को तेज प्रसव पीड़ा शुरू होने पर कर्मचारियों ने एंबुलेंस में ही प्रसव करा दिया। डॉक्टरों के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
चित्तौरा विकास खंड अंतर्गत गंभीरवा गांव निवासी पूजा देवी पत्नी साबितराम गर्भवती थी। शनिवार सुबह नौ बजे के आसपास उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार के लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया।
सूचना के बाद 20 मिनट बाद एंबुलेंस गांव पहुंची। जिससे पूजा को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन मुख्यालय से पांच किलोमीटर पहले ही रास्ते में ही उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।इस पर एंबुलेंस के ईएमटी दुर्गेश कुमार पाठक, चालक अमित सिंह और आशा बहू की मदद से गर्भवती का प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। अस्पताल में दिखाने के बाद प्रसूता को घर भेज दिया गया है।