{"_id":"6797e36f77504252820c3981","slug":"woman-dies-due-to-electric-shock-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-125872-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: करंट की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: करंट की चपेट में आकर महिला की मौत
Tue, 28 Jan 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। शहर के नुरुद्दीन चक निवासी महिला रविवार को घर के छज्जे पर पांच रुपये का सिक्का उठाते समय करंट की चपेट में आ गई। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
दरगाह शरीफ थाना के नुरुद्दीन चक निवासी दुलारा (36) करंट की चपेट में आकर अचेत हो गई। परिजनों ने अचेत पड़ा देखा तो अस्पताल लेकर आए, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। मृतक के पति जग्गन ने बताया उनके घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को पत्नी को छत के छज्जे पर पांच रुपये का सिक्का पड़ा दिखा तो लोहे की रॉड से उसे उठाने की कोशिश करने लगी।
इसी दौरान घर के पास से निकली बिजली लाइन में रॉड छूने से करंट उतर गया और वे अचेत होकर गिर गई। हादसा देख वहां मौजूद काम कर रहे श्रमिक भाग गए। घर पर मौजूद बड़ी बेटी रहमतजहां उन्हें लेकर अस्पताल आई। दो बेटी और एक बेटा है। पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते है। मौत से परिजनों में कोहराम है। दरगाह शरीफ थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हुई है।