{"_id":"5f7df7b58ebc3e9ba1388a5c","slug":"woman-and-youth-died-in-road-accident-bahraich-news-lko5440663154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला व युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला व युवक की मौत
विज्ञापन
जरवल/नानपारा (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर मुस्तफाबाद गांव के निकट बुधवार दोपहर बस से उतरते समय एक महिला की पहिए के नीचे कुचलकर मौत हो गई। वहीं नानपारा में बंजारन-टांड़ा के पास बाइक सवार युवक को वैन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने वैन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासिनी मरियम बेगम (45) पत्नी निजामुद्दीन निजी काम से बुधवार को जिला मुख्यालय आई थी। काम निपटाकर दोपहर बाद वह घर जाने के लिए रायबरेली डिपो की बस में सवार हुई। गांव पहुंचते ही वह बस की रफ्तार धीमी होने पर उतरने लगी जबकि बस रुकी नहीं थी। अचानक बस के पिछले पहिए के नीचे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्द्धन सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
उधर कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत मासूपुर के जमुनही गांव निवासी नादिर (27) पुत्र अकबर बाइक से सोहबतिया जा रहा था। बंजारन-टांड़ा गांव के पास नादिर को तेज रफ्तार वैन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी नानपारा पहुंचाया गया जहां से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहां भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव ने बताया कि वैन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लएि भेज दिया गया है। युवक की मौत से परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।