फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wolves attack in Sangwa village, girl and goat injured

Bahraich News: संगवा गांव में भेड़ियों का हमला, बच्ची व बकरी जख्मी

Fri, 28 Nov 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 28 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Wolves attack in Sangwa village, girl and goat injured
बौंडी के सिपहिया हुलास गांव में भेड़िये  के हमले में घायल बच्ची।    -संवाद
बौंडी। सरयू के कछार में भेड़ियों की दहशत फिर शुरू हो गई है। संगवा और आसपास के गांवों में बृहस्पतिवार सुबह से दोपहर तक हुए दो हमलों से गांव के लोग दहशत में आ गए हैं। भेड़ियों ने एक बच्ची को घर से खींचकर ले जाने की कोशिश की, इसके बाद एक ग्रामीण की बकरी पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया।
विज्ञापन



महसी और कैसरगंज क्षेत्र में लगातार उत्पात के बाद भेड़ियों के हमले पर अंकुश लगा था, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह भेड़ियों की सक्रियता ने ग्रामीणों में एक बार फिर डर पैदा कर दिया।
विज्ञापन



सुबह लगभग छह बजे तीन भेड़िये सिपहिया हुलास गांव में दाखिल हुए। उन्होंने एक बकरी को निशाना बनाया और उसे खींचकर ले जाने की कोशिश की। ग्रामीणों की आवाज सुनकर भेड़िये बकरी को छोड़कर खेतों की ओर भाग गए, लेकिन बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके कुछ ही देर बाद पास के संगवा गांव में एक भेड़िया पहुंच गया। गांव निवासी शबनम (5) पुत्री बवाली सोकर उठी थी और घर से बाहर निकली, उसी दौरान झाड़ियों में छिपे भेड़िये ने उसे जबड़े में दबोच लिया। भेड़िया उसे खींचकर ले जाने लगा, चीख सुनकर लोग दौड़े और घेराबंदी की, लेकिन कुछ दूरी पर ग्रामीण दो और भेड़ियों को देखकर सकते में आ गए।

ग्रामीणों के शोरगुल के कारण भेड़िया लगभग 250 मीटर दूर बच्ची को छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। जख्मी बच्ची को ग्रामीणों ने तुरंत संभाला और प्राथमिक उपचार के लिए फखरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची खतरे से बाहर है, लेकिन वह बेहद डरी हुई है।


डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि चार टीरों को गांव में लगाया गया है। आसपास के खेतों में ड्रोन की मदद से तेंदुआ और भेड़ियों की निगरानी शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और बच्चों को अकेला न छोड़ने की सलाह दी गई है। क्षेत्र में पिंजरे पहले से लगे हुए हैं।




पहली बार एक साथ दिखे हैं तीन भेड़िये
ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार तीन भेड़िये एक साथ दिखे हैं। ऐसे में सुबह और शाम घर से निकलना और भी डरावना हो गया है। उन्होंने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वन विभाग का कहना है कि भेड़ियों को पकड़ने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed