फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wires related to Saudi Arabia in threat to MLA

विधायक को धमकी मामले में सऊदी अरब से जुड़े तार

Thu, 16 Sep 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Wires related to Saudi Arabia in threat to MLA
बहराइच। दो माह पहले महसी विधायक को मिली जान से मारने की धमकी के मामले में एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार की देर रात से एसटीएफ ने जिले में डेरा डाला और बुधवार को जिले के अलग-अलग स्थानों से पूछताछ के लिए पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि विधायक को धमकी देने का मामला सऊदी अरब से जुड़ा हुआ है। हालांकि जिले के अधिकारी इस बात की पुष्टि करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

महसी के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह जिले में कद्दावर नेता माने जाते हैं। बीते 11 जुलाई की रात लगभग 10:30 बजे विधायक के फोन पर नेट कालिंग कर धमकी दी गई थी। नेट कालिंग से आए फोन पर विधायक को 24 घंटे के अंदर हत्या करने की धमकी दी गई थी। यह भी बताया था कि विधायक को मारने के लिए सुपारी मिली है। विधायक ने डीएम, एसपी व अपर मुख्य सचिव गृह को पत्र भेजकर शिकायत की थी।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने जांच एसटीएफ को सौंपी थी। बताया जाता है कि जांच के सिलसिले में एसटीएफ की टीम बुधवार की रात जिले में डेरा डाल दिया था। सूत्रों की मानें तो बुधवार को एसटीएफ ने तीन सगे भाई समेत पांच लोगों को पूछताछ के लिए उठाया। जिनमें एक शहर का भी युवक शामिल है। राजनीतिक गलियारे में यह भी चर्चा है कि विधायक को धमकी देने वाला सऊदी अरब में था। चर्चा है कि जिले में मौजदूगी होने के चलते उसे भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एसटीएफ दिनभर उठाए गए पांच संदिग्ध लोगों से शहर के एक कोतवाली में पूछताछ करती रही। कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही विधायक को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा करते हुए जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे तक एसटीएफ ने की वार्ता
एसटीएफ की टीम आई थी। धमकी मिलने के मामले में कॉल रिकॉर्डिग मांग रही थी। आईफोन में रिकार्डिंग न होने के चलते कॉल रिकॉर्ड नहीं हो पाई थी। इसलिए टीम को रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं करा पाया। उन्हें बताया कि धमकी भरी कॉल नेट कालिंग थी। एसटीएफ टीम ने लगभग एक घंटे तक जानकारी के संबंध में वार्ता की है। -सुरेश्वर सिंह, विधायक, महसी

जिले में आई थी एसटीएफ की टीम
जिले में एसटीएफ की टीम आई थी। विवेचना के संबंध में कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। मुकदमे की विवेचना एसटीएफ ही कर रही है। इसलिए अधिक जानकारी देना संभव नहीं है। -सुजाता सिंह, एसपी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed