{"_id":"58d414764f1c1b771d1a22e0","slug":"wife-stalled-her-husband-s-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने रोकी पति की बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने रोकी पति की बारात
अमर उजाला/बहराइच
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलेशिया से नौकरी कर लौटे एक युवक ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को घर से भगा दिया। बुधवार को वह दूसरी शादी करने जा रहा था। जानकारी पर पत्नी मौके पर पहुंच गई। उसने विरोध करते हुए रास्ता रोका तो पति ने उसे जमकर पीट दिया। इससे वह बेहोश हो गई। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। उधर, शादी को तैयार पंडाल और खाना सब बेकार हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के कुर्मिनपुरवा गांव के साबिर से नेपालगंज निवासी फात्मा पुत्री छेद्दू की शादी 2012 में हुई थी। शादी के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। साबिर नौकरी के लिए मलेशिया चला गया था। वह कुछ माह पूर्व ही लौटा था। फिर दहेज में बाइक और एक लाख रुपये नगदी की मांग को लेकर विवाद होने लगा। बीते 15 मार्च को साबिर ने पत्नी को पीटकर घर से भगा दिया। इसके बाद नानपारा नगर में शादी तय कर ली।
बिना तलाक लिए 22 मार्च को शादी का समय निर्धारित था। गांव से बारात जैसे ही निकली, तभी चौराहे पर फात्मा ने रास्ता रोक लिया। इससे नाराज पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। फात्मा बेहोश हो गई। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव मौके पर पहुंचे। महिला को सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। कोतवाल ने बताया कि उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।