फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wife murdered by attacking with a sharp weapon

Bahraich News: पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या

Sat, 29 Jun 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 29 Jun 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered by attacking with a sharp weapon
कघरनपुरवा गांव में महिला की हत्या के बाद जमा भीड़ व जांच करती पुलिस। -संवाद
हरदी थाना क्षेत्र के बालासराय कघरनपुरवा गांव का मामला
विज्ञापन

मां ने दर्ज कराया हत्या का केस, हत्यारोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
महसी (बहराइच)। कघरनपुरवा गांव में शुक्रवार की देर रात दंपती के बीच हुए विवाद में पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। सूचना पर महिला के मायके से पहुंची उसकी मां ने हत्यारोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ।
हरदी थाना क्षेत्र के बालासराय कघरनपुरवा गांव निवासी गुड़िया (45) की शुक्रवार की रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। महिला के देवर हृदयराम ने पुलिस को बताया कि बीती रात उसके भाई बदलू ने भाभी की डंडा व धारदार हथियार से पीट-पीटकर हत्या कर दी। चीख पुकार सुन जब वह मौके पर पहुंचा तो भाभी लहुलूहान हालत में पड़ी थी और भाई मौके से भाग गया था।
विज्ञापन

इसके बाद वह महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पांच बच्चे हैं। जिनमें से तीन बाहर रहते है। वहीं सूचना पाकर मृतका के मायके बौंडी थाना क्षेत्र से पहुंची मां भगवाना की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सरोज का कहना है कि महिला के पति ने धारदार हथियार से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। मृतका की मां की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर फरार हत्यारोपी पति को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


गांव व परिवार में शोक
घटना के आरोपी को भले ही पुलिस फरार बता रही हो लेकिन क्षेत्रीय ग्रामीणों में चर्चा है कि पुलिस ने हत्यारोपी पति बदलू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले का जल्द ही खुलासा कर सकती है। मृतका के चार पुत्रों बजरंगी, लवकुश, अनूप और मुकेश व एक लड़की पूजा चार वर्ष की है। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। वहीं गांव के लोग भी चर्चा कर रहे हैं कि इस दंपती के बीच ऐसा कोई विवाद कभी नहीं दिखा जिससे कोई किसी की जान ले ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed