{"_id":"68644b6397695f3db606273c","slug":"when-the-wife-refused-to-come-home-the-husband-consumed-poison-bahraich-news-c-98-1-brp1009-132987-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पत्नी ने घर आने से मना किया तो पति ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पत्नी ने घर आने से मना किया तो पति ने खाया जहर
Wed, 02 Jul 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत अकेलवा बाजार निवासी हरीश (19) ने मंगलवार की दोपहर विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लाए। वहां उसका इलाज चल रहा है।
रामगांव क्षेत्र के अकेलवा बाजार निवासी राधा ने बताया कि उनके बेटे हरीश की पत्नी पिछले तीन माह से अपने मायके में रह रही है। मंगलवार सुबह वह बेटे के कहने पर उसकी पत्नी को लेने के लिए उसकी ससुराल विशुनपुर गई थी। वहां बातचीत करने के बाद हरीश की पत्नी ने ससुराल आने से मना कर दिया। हरीश ने अपनी मां राधा से फोन कर जानकारी ली कि पत्नी साथ आ रही है या नहीं। मां ने हरीश को बताया कि पत्नी ने आने से मना कर दिया है। इस पर आवेश में आकर हरीश ने विषाक्त पदार्थ खा लिया।