फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Waterfalls on the way to the post office

डाकघर जाने वाले मार्ग पर जलभराव

Sun, 28 Jul 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Waterfalls on the way to the post office
रुपईडीहा में डाकघर जाने वाले मार्ग पर फैली गंदगी व कीचड़। - फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। रुपईडीहा में स्थित डाकघर जाने वाले मार्ग पर जलभराव हो गया है। इसी गंदे पानी व कीचड़ से होकर उपभोक्ता व डाककर्मी उप डाकघर जाने को विवश हैं। इसे लेकर लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर डाक घर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर रुपईडीहा कस्बा स्थित है। कस्बे में रजिस्ट्री, सुकन्या योजना, एफडी आदि योजनाओं के फार्म भरे जाते हैं। नकदी की जमा व निकासी होती है। इसके लिए कस्बे में उप डाकघर की स्थापना की गई है। लेकिन उप डाकघर जाने के लिए उपभोक्ताओं व डाक कर्मियों को नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं। इस मार्ग पर जलभराव व कीचड़ हो गया है।
विज्ञापन

इसी गंदे पानी व कीचड़ से होकर उपभोक्ता और कर्मचारी आने-जाने के लिए विवश हैं। कस्बे के लोगों ने कई बार पत्र लिखकर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमास्टर रामनरेश ने बताया कि इसी जलभराव व कीचड़ के बीच से होकर वह भी गुजरते हैं। कई बार खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया, लेकिन बीडीओ भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में वह मजबूरी में अपनी नौकरी कर उपभोक्ताओं का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed