{"_id":"5d1a453d8ebc3e3c7b0201f0","slug":"water-supply-bard-bahraich-news-lko4683394110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिनों से सिविल लाइन की पानी सप्लाई ठप, नहीं ध्यान दे रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिनों से सिविल लाइन की पानी सप्लाई ठप, नहीं ध्यान दे रहे अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जेल रोड सिविल लाइन क्षेत्र में पांच दिन से नगर पालिका की ओर से पानी की आपूर्ति ठप कर दी गई है। इसकी शिकायत लोगों ने चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी से की लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे लगभग एक हजार की आबादी परेशान है।
नगरपालिका बहराइच की ओर से जेल रोड सिविल लाइन को पानी की सप्लाई की जाती है जिससे लोग प्रतिदिन का काम निपटाते हैं। सिविल लाइन रायपुर राजा निवासी देवेश सिंह रैकवार, स्वाती सिंह, तरुण, श्याम जी आदि ने बताया कि पांच दिनों से सिविल लाइन क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठप है।
इसकी शिकायत ईओ पवन कुमार व नगर पालिका के चेयरमैन से की गई लेकिन शिकायत के बाद भी सप्लाई शुरू नहीं की गई। इससे भीषण गर्मी में काफी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि हैंडपंप के पानी से उनकी दिनचर्या निपट रही है। लोगों का कहना है कि जल्द ही पानी की सप्लाई न शुरू की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
मोहल्ला रायपुर राजा की निवासी नवीन पाउल, फातिमा, सुशीला सिंह, दुखहरण और अरविंद कुमार का कहना है कि एक ओर भीषण बिजली कटौती हो रही है तो दूसरी ओर नगरपालिका की पेयजल आपूर्ति पांच दिन से ठप है। बूंद-बूंद पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। बिजली के अभाव में घर का मोटर काम नहीं कर रहा है, वाटर सप्लाई की टोटी सूखी पड़ी है। मोहल्ले में लगे हैंडपंप से जैसे-तैसे काम चल रहा है।
दुखहरण नाथ शर्मा ने कहा कि नगरपालिका में कई बार शिकायत की, कोई सुनने वाला नहीं है। सिर्फ प्रार्थना पत्र देने पर आश्वासन मिलता है। सिविल लाइन हुजूरपुर जेल रोड निवासी मानस यज्ञसैनी, योगेश कुमार, हरिनाम सिंह, छोटेलाल और विजय कुमार भी पेयजल आपूर्ति न होने से परेशान हैं।
बोले कि सुबह से शाम तक की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित है। दिन में जैसे-तैसे आस-पड़ोस में लगे हैंडपंप से काम चल जाता है लेकिन रात में काफी दिक्कत होती है। नगरपालिका कार्यालय की ओर से पांच दिन से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है लेकिन आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई है।