फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Water filled in villages, life disrupted

गांवों में भरा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Fri, 20 Sep 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Water filled in villages, life disrupted
सुजौली क्षेत्र में सरयू नदी के उफनाने के कारण सड़क पर चल रहा पानी। - फोटो : BAHRAICH
गायघाट/बिछिया (बहराइच)। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बरसात के कारण सरयू नदी भी उफान पर आ गई है। मोतीपुर क्षेत्र में सरयू नदी की बाढ़ से करीब 10 गांव पूरी तरह से प्रभावित हैं। घरों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सड़कों पर भी पानी चल रहा है। आवागमन प्रभावित होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ी हुई हैं। प्रशासन की ओर से लोगों को राहत देने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन

नेपाल के पहाड़ी इलाकों पर भारी बरसात हो रही है। तेज बरसात के बीच नेपाल की ओर से नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। सरयू नदी में भी नेपाल का पानी लगातार आ रहा है। गांवों पानी भरने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

गोपिया बैराज में करीब 15 हजार क्यूसेक पानी शुक्रवार को छोड़ा गया है। यहां सरयू नदी के खतरे का निशान 133.50 सेंटीमीटर है। जबकि नदी का जलस्तर 132 सेंटीमीटर पर चल रहा है। जिसके कारण क्षेत्र के खढ़ैचा, बोटनिया, कल्लूगौढ़ी, सर्रा, पड़रिया, लौकाही आदि गांवों में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजौली थाना क्षेत्र के नेपाल सीमा से सटे गांवों में भी बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। लोगों के घरों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सीमा से सटे रमपुरवा और फकीरपुरी गांव में बाढ़ क पानी घुसने के कारण लोगों के घरों में दो से तीन फुट तक पानी भर गया है।

मुख्य मार्गों पर भी पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। प्रशासन की ओर से बाढ़ से लोगों को राहत दिए जाने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed