{"_id":"5dc2ff9e8ebc3e5aef649ca0","slug":"water-facility-will-be-strong-in-risiya-bahraich-news-lko4908167106","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसिया नगर की पेयजल व्यवस्था मजबूत करने पर खर्च होंगे नौ करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिसिया नगर की पेयजल व्यवस्था मजबूत करने पर खर्च होंगे नौ करोड़ रुपये
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। रिसिया नगर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत किए जाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कार्ययोजना बनायी गयी है। नौ करोड़ रुपये से नगर के 11 मोहल्लों में जर्जर पाइपलाइन को बदलने के साथ ही अन्य निर्माण कार्य होंगे। जल निगम द्वारा निर्माण कराया जाएगा। शासन से बजट मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा। शासन ने प्रस्ताव को हरी झंडी देे दी है।
रिसिया नगर में लगभग तीन दशक पूर्व पानी टंकी का निर्माण कराया गया था। नगर में पाइप लाइन भी बिछायी गयी। मगर जलापूर्ति शुरू न होने पाने के कारण नगर क्षेत्र की जनता को पेयजल के लिए निजी संसाधनों का सहारा लेना पड़ रहा था। रिसिया नगर के 11 मोहल्लों की करीब 20 हजार आबादी तीन दशक से पेयजल की सुविधा को तरस रही थी।
इसको देखते हुए नगर पंचायत के चेयरमैन हाजी महमूद अहमद ने अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाने पर काम शुरू किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि रिसिया नगर क्षेत्र में करीब 200 किलोमीटर नई पाइप लाइन बिछाये जाने का कार्य किया जाएगा। वहीं जर्जर पड़ी पाइप लाइनों को बदलने का भी काम होगा।
विज्ञापन
इसी के साथ दो हजार किलो लीटर की क्षमता की एक पानी टंकी का भी निर्माण कराया जाएगा। टंकी को भरने के लिए ट्यूबवेल का भी निर्माण होगा। अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि कई वर्षों से पेयजल की पाइप लाइन खराब हो जाने के कारण जनता को पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है।
नगर पंचायत द्वारा नौ करोड़ रुपये की परियोजना बनाकर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कार्य दायी संस्था जल निगम होगी। शासन की ओर से अभी तक बजट अवमुक्त नहीं किया गया है। बजट अवमुक्त नहीं किया गया है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
दो माह में पूरा होगा निर्माण
अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि बजट अवमुक्त होने के बाद तत्काल निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। लगभग दो माह के समय में निर्माण कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे जल्द से जल्द लोगों को पेयजल की आपूर्ति हो सके।
बिना पानी दे रहे टैक्स
रिसिया नगर पंचायत प्रशासन की ओर से हाउस टैक्स के साथ नगर क्षेत्र के घरों से वाटर टैक्स की वसूली भी की जा रही थी। लेकिन जलापूर्ति नहीं हो रही थी। ऐसे में लोगों के अंदर आक्रोश भी था। अब नगरवासियों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति मिलने की उम्मीद जगी है।