फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ward reserved for corona virus, eight health workers deployed

कोरोना वायरस के लिए वार्ड आरक्षित, आठ स्वास्थ्य कर्मी तैनात

Sat, 01 Feb 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Ward reserved for corona virus, eight health workers deployed
बहराइच के कोरोना वायरस के लिए आरक्षित वार्ड में अत्याधुनिक थर्मामीटर दिखाते सीएमएस। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के लिए वार्ड आरक्षित किया गया है। इस वार्ड में चार चिकित्सकों की अगुवाई में आठ सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही लखनऊ से अत्याधुनिक थर्मामीटर मंगाया गया है। शनिवार को सीएमएस ने वार्ड में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रैपिड रिस्पांस टीम भी गठित की गई है।
विज्ञापन

चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर जिले में भी हाई अलर्ट है। इसे लेकर मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में चिकित्सकों की तैनाती की गई है। सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने बताया कि वरिष्ठ परामर्शदाता पैथालॉजी डॉ. हीरालाल, चेस्ट फिजीशियन डॉ. पारितोष मिश्रा, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एहतिशाम अली, फिजीशियन डॉ. प्रभाकर मिश्रा, चीफ फार्मासिस्ट, वीरेंद्र सिंह, उपचारिका रेखा कुमारी, लैब टेक्नीशियन रविप्रकाश त्रिपाठी, वार्ड ब्वॉय अब्दुल मुकीद की वार्ड में तैनाती हुई है।
विज्ञापन

साथ ही मरीजों की जांच के लिए लखनऊ से मंगाकर अत्याधुनिक थर्मामीटर भी वार्ड में रखा गया है। सीएमएस ने थर्मामीटर लगाकर जांच की। सीएमएस ने बताया कि अधिकारियों की रैपिड रिस्पांस टीम भी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed