फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wanted criminal with a bounty on his head injured in encounter; shot in the leg.

Bahraich News: मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल, पैर में लगी गोली

Wed, 08 Jul 2026 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Wanted criminal with a bounty on his head injured in encounter; shot in the leg.
कैसरगंज में हरनी गांव के पास बदमाश व पुलिस की मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।
बहराइच/कैसरगंज। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार रात कैसरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने गोहत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश बढ़ोली चौकीदारनपुरवा निवासी अशरफ अली उर्फ टन्ने (40) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे घायलावस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कैसरगंज पुलिस को सोमवार को रात 12 बजे के आसपास सूचना मिली थी कि गोहत्या में वांछित इनामी बदमाश अशरफ अली उर्फ टन्ने हरनी गांव से प्यारेपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास मौजूद है। इस पर थानाध्यक्ष कैसरगंज, गंडारा चौकी प्रभारी और अन्य पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर ली। खुद को घिरा देख अशरफ अली ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से चली गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


तलाशी में आरोपी के पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा, कारतूस और कुछ नकदी बरामद हुई। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, एसएसपी आयुष विक्रम सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में साक्ष्य संकलित किए गए और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि गिरफ्तार बदमाश अशरफ अली उर्फ टन्ने के खिलाफ कैसरगंज थाने में गोहत्या निवारण अधिनियम सहित सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में गोहत्या से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed