{"_id":"118417c6879942d1cbe124c75bccdd49","slug":"voting-in-chittaura-will-be-in-two-shift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य के लिए चित्तौरा में दो चरण में वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य के लिए चित्तौरा में दो चरण में वोटिंग
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 22 Sep 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच (ब्यूरो)। जिला पंचायत सदस्य के तीन वार्ड का हिस्सा विकासखंड चित्तौरा के हिस्से में आ रहा है। इसके चलते यहां दो चरणों में मतदान कराने का निर्णय लिया गया है। इसके संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभय ने बताया कि पहले चक्र में वार्ड नंबर 21 से 33 तक के लिए नौ अक्तूबर को मतदान होगा, जबकि दूसरे चक्र में वार्ड नंबर 49 से 64 का मतदान 13 अक्तूबर और वार्ड नंबर एक से बीस तक में मतदान 17 अक्तूबर को होगा।
पहले चक्र के वार्ड नंबर 34 का हिस्सा तेजवापुर और चित्तौरा, दूसरे चक्र के वार्ड नंबर 48 का हिस्सा हुजूरपुर और चित्तौरा और तीसरे चक्र के वार्ड नंबर 39 का हिस्सा रिसिया और चित्तौरा में है। जबकि चौथे चरण में चित्तौरा में मतदान होना है।
विज्ञापन
ऐसे में आंशिक क्षेत्र होने के कारण चौथे चक्र के तहत वार्ड नंबर 35 से 47 के लिए होने वाले 29 अक्तूबर के मतदान के साथ ही इन तीनों आंशिक क्षेत्र का मतदान भी कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि हालांकि नामांकन से लेकर अन्य प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके संबंध में अधिकारियों को पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।