फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Violence in the villagers and police, SO and and three soldiers injured

ग्रामीणों व पुलिस में संघर्ष, दरोगा व तीन सिपाही घायल

Mon, 29 Jul 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Violence in the villagers and police, SO and and three soldiers injured
विशेश्वरगंज विकास खंड के झूरीकुइयां प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने बंद किए छुट्टा मवेशी। - फोटो : BAHRAICH
विशेश्वरगंज (बहराइच)। ग्राम पंचायत झूरी कुइयां के ग्रामीणों ने छुट्टा जानवरों से आजिज होकर रविवार की शाम 350 मवेशियों को विद्यालय परिसर में बंद कर दिया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने विद्यालय का ताला खोलकर मवेशियों को मुक्त करने की कोशिश की।
विज्ञापन

इस पर ग्रामीणों से विवाद शुरू हो गया। कहासुनी और झड़प के दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव में दरोगा व तीन सिपाही घायल हो गए। पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में आठ नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत झूरी कुइयां में संयुक्त प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्थापित है। छुट्टा जानवरों से परेशान ग्रामीणों ने रविवार की शाम क्षेत्र के मवेशियों को विद्यालय परिसर में बंद कर दिया। देर शाम तहसील प्रशासन को जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर रात में करीब 11.30 बजे तहसीलदार मधुसूदन आर्य, प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय दलबल के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर स्कूल परिसर में बंद मवेशियों को छुड़ाने की कोशिश की। इस पर ग्रामीण भड़क उठे। कहासुनी के दौरान मामला बिगड़ता देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
इस पर ग्रामीण और उग्र हो गए और पथराव शुरू कर दिया। पथराव में पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं एक दरोगा व तीन सिपाही घायल हो गए। सूचना जिला मुख्यालय पहुंची तो आसपास के पांच थानों की पुलिस मौके पर रवाना की गई। किसी तरह हालात को काबू में किया गया। सुबह सिटी मजिस्ट्रेट ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।
इसके बाद एएसपी नगर अजय प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। एएसपी ने बताया कि रात में झड़प के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने पथराव किया था। इस मामले में एसआई रियाज अहमद की तहरीर पर बजरंगी वर्मा समेत आठ लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, प्राणघातक हमला के साथ ही सेवेन क्रिमनल अमेंडमेंड एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात है। फिलहाल शांति बनी हुई है।

प्रधान को मवेशियों का इंतजाम करने का दिया निर्देश
तहसीलदार मधुसूदन आर्य ने बताया कि ग्राम पंचायत झूरी कुइयां के छुट्टा जानवरों को एक जगह पर एकत्रित करने का निर्देश ग्राम प्रधान को दिया गया है। पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही है। उन्होंने कहा कि रात में कहासुनी के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव किया था। जिसमें एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हुआ था। कुछ लोगों को पत्थर लगे थे। मामले की जांच चल रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed