फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers come out of the fields carefully

खेतों की ओर से संभलकर निकलें ग्रामीण

Fri, 04 Dec 2020 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Villagers come out of the fields carefully
रुपईडीहा (बहराइच)। बख्शीपुर वन चौकी परिसर में वन विभाग की ओर से शुक्रवार को बाघ सुरक्षा माह के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें एसएसबी और वन विभाग के कर्मचारी शामिल हुए। वनाधिकारियों ने कहा कि गन्ने के खेत में निवास बना चुके बाघ और तेंदुए जंगल की ओर रुख कर रहे हैं। इससे उनके हमले भी बढ़े हैं। ऐसे में ग्रामीण संभलकर निकलें। बाघ और तेंदुओं की सुरक्षा भी हमारी ही जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग के रुपईडीहा रेंज अंतर्गत बख्शीपुर वन चौकी परिसर में बाघ सुरक्षा माह के तहत गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें एसएसबी के जवान, ग्रामीण व वनाधिकारी मौजूद रहे। वन क्षेत्राधिकारी अनूप बाजपेई ने कहा कि गन्ने के खेत में बाघ और तेंदुए निवास बना लेते हैं। अब मिलों का संचालन होने से किसान गन्ने की फसल काट रहे हैं। जिससे बाघ और तेंदुए जंगल की ओर जा रहे हैं। इनके बीच पड़ने वाले ग्रामीण हमले का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण स्वयं हमले से बचें और बाघ तथा तेंदुए की सुरक्षा करें। इनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। एसएसबी के उपनिरीक्षक सुखाराम ने कहा कि कहीं पर बाघ और तेंदुए दिखे तो वनकर्मियों को सूचना दें। नंबर न मिलने पर एसएसबी को भी मामले से अवगत करा सकते हैं। पूरी मदद की जाएगी। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सभी सहयोग करें। गोष्ठी में ग्रामीणों को जागरूकता पंपलेेट व पोस्टर भी वितरित किए गए। इस दौरान वन दरोगा विनय राना, मोहम्मद अरशद खान अनंतराम, एसएसबी जवान व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed