फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Village security committee member murdered

ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य की हत्या

Thu, 29 Aug 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Village security committee member murdered
कैसरगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र के कोनारी बंगला गांव निवासी व ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य रामनारायण मिश्र बुधवार की रात घिरईपुरवा गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठी पर दावत खाने गये थे। देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

खोजबीन के दौरान गुरुवार को सुबह उनका शव कोनारी नहर के पास साइफन में पड़ा मिला। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना क्षेत्र के कोनारी डाक बंगला गांव निवासी रामनारायण मिश्र (54) पुत्र सत्रोहन मिश्र बुधवार की शाम भगवान श्रीकृष्ण के जन्माष्टमी के अवसर पर होने वालेे छठी कार्यक्रम के निमंत्रण पर गांव से ही सटे घिरईपुरवा गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक वह घर नहीं लौटे। इस पर घर वालों को कुछ आशंका हुई। परिवारीजनोें ने रात में ही उनकी तलाश शुरू की, लेकिन रामनारायण मिश्र का कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार को सुबह परिवारीजन कोनारी और घिरईपुरवा गांव के बीच में उनकी तलाश कर रहे थे। तभी नहर के निकट साइफन में उनका शव कुछ लोगों ने पड़ा देखा। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकलवाया। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। इस पर परिवारीजनों ने रामनारायण मिश्र की हत्या कर शव नहर के पास साइफन में फेंकने की आशंका जताई है। रामनारायण ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य भी थेे।
प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

कार्यक्रम स्थल से शुरू हुई छानबीन
प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि रामनारायण के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर रात के समय हुई बातचीतों का ब्यौरा देखा जा रहा है। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल से लेकर घिरईपुरवा के बीच भी पड़ताल शुरू की गई है। छानबीन करते हुए जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed