{"_id":"640b79204ad3e925fa048b94","slug":"vandalism-in-shiva-temple-anger-among-villagers-bahraich-news-c-13-1-121587-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शिव मंदिर में तोड़फोड़, ग्रामीणों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शिव मंदिर में तोड़फोड़, ग्रामीणों में गुस्सा
Sat, 11 Mar 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खैैैरीघाट (बहराइच)। थाना क्षेत्र के ग्राम थैलिया स्थित भगवान शिव मंदिर में बृहस्पतिवार देर रात अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। मंदिर के पास ग्रामीणों का जमावड़ा होने लगा। घटना की सूचना मिलने पर स्थिति शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी की देखरेख में मरम्मत कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
थाना खैरीघाट क्षेत्र के ग्राम थैलिया में गांव से कुछ दूूरी पर भगवान शिव का मंदिर है। शाम होने के बाद मंदिर में सन्नाटा पसर जाता है। बृहस्पतिवार रात कुछ अराजक तत्वों ने मंदिर में तोड़फोड़ कर दी गई। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर रवाना हुए तो मंदिर का कलश व अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त मिले। यह सूचना कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई जिससे काफी संख्या में ग्रामीण मंदिर के पास एकत्रित होकरकार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी जयप्रकाश त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक खैरीघाट सत्येंद्र बहादुर सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। दोषियों का पता लगाकर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। सीओ की निगरानी में मंदिर मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है।
किसी शरारती तत्व ने मंदिर में तोड़फोड़ की है। स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से मंदिर की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
- जेपी त्रिपाठी, सीओ महसी।