फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Uttar Pradesh has transformed from a sick state to a growth engine of the economy: Charu

बीमारू से अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना यूपी : चारू

Wed, 26 Mar 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 26 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh has transformed from a sick state to a growth engine of the economy: Charu
 बहराइच के महाराज सिंह इंटर कालेज में मंगलवार को प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर आयोजित का
बहराइच। प्रदेश भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर मंगलवार को यूपी, भारत का ग्रोथ इंजन थीम पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शहर के महाराज सिंह इंटर काॅलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी रही। उन्होंने एमएलसी पदमसेन चौधरी, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, पयागपुर सुभाष त्रिपाठी आदि के साथ मिलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सभी ने सरकार की उपलब्धियों का खुलकर बखान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि चारू चौधरी ने कहा कि 2017 से पहले बीमारू राज्य के रूप में पहचाना जाने वाला उत्तर प्रदेश योगी सरकार के आठ सालों के कार्यकाल में अर्थ व्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन कर उभरा है। पहले जहां चीनी मिलें बंद हो रही थीं, तो आज 122 चीनी मिले संचालित हैं। महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों को सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश देश में नंबर एक पर है। छह करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठी है। मुख्य अतिथि ने जनप्रतिनिधियों के साथ सबका साथ-सबका विकास उत्कर्ष के आठ वर्ष व यूपी के उपयोगी आठ वर्ष विषयक पुस्तिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, डीएम मोनिका रानी, एसपी रामनयन सिंह, सीडीओ मुकेश चंद्र, एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्वत सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉलों का भ्रमण कर लाभार्थियों को बांटे उपकरण
मुख्य अतिथि चारू चौधरी ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियोंं के साथ विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीएफओ बहराइच अजीत प्रताप सिंह से वन विभाग से संबंधित विभिन्न जानकारियां ली। मुख्य अतिथि व डीएम ने प्रदर्शनी में लगे अस्त्र-शस्त्र के लगे स्टॉल पर विभिन्न अस्त्रों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के बाद लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व दिव्यांगों को इलेक्ट्रिकल ट्राई साइकिल भी वितरित की गई।

 बहराइच के महाराज सिंह इंटर कालेज में मंगलवार को प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर आयोजित का

 बहराइच के महाराज सिंह इंटर कालेज में मंगलवार को प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर आयोजित का

 बहराइच के महाराज सिंह इंटर कालेज में मंगलवार को प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर आयोजित का

 बहराइच के महाराज सिंह इंटर कालेज में मंगलवार को प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर आयोजित का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed