{"_id":"63766c20a3b0563e8b63b1d4","slug":"upror-in-private-hospital-bahraich-news-lko657652751","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की मौत के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की मौत के बाद हंगामा
विज्ञापन
बहराइच में हिंदुस्तान चाइल्ड अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत पर हंगामे के दौरान जमा भीड़।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सिविल लाइन स्थित नर्सिंग होम में मासूम की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शहर के दरगाह थाना क्षेत्र निवासी मो.रेहान ने अपने दुधमुंहे बच्चे अजान की तबियत खराब होने पर उसे बीते दो नवंबर को सिविल लाइंस स्थित हिंदुस्तान चाइल्ड अस्पताल में भर्ती कराया था। मो. रेहान ने बताया कि 10 दिनों तक भर्ती रहने के बाद उसके मासूम पुत्र की हालत में कुछ सुधार हुआ था। जिस पर 12 नवंबर को उसे प्राईवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। रेहान ने बताया कि 14 नवंबर को उसने अस्पताल से डिस्चार्ज करने की बात कही।
यह सुनकर अस्पताल संचालक डॉ.गयास ने मासूम को कुछ दिन और भर्ती रखने की बात कहते हुए उससे बिल जमा करने को कहा गया। इस पर उसकी डॉ.गयास से कहासुनी भी हुई। रेहान ने बताया कि 15 नवंबर की रात में डॉ.गयास ने मेराज नामक व्यक्ति को भेजा और अजान को दो इंजेक्शन लगाए गए। जिसके कुछ ही देर बाद उसके बेटे की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत से गुस्साए परिजनों ने पैसों के लिए मासूम के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों के हंगामा करने की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सभी को समझाकर शांत कराया। मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नगर कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
परिजनों की तहरीर पर अस्पताल संचालक डॉ.गयास समेत तीन कर्मियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। -शैलेश सिंह, थानाध्यक्ष।
आरोपों की होगी जांच
परिजनों की ओर से इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप चिकित्सक पर लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -एसके सिंह, सीएमओ