{"_id":"6890d63638f2b10ee8008885","slug":"up-school-closed-schools-from-class-one-to-eight-were-closed-in-bahraich-due-to-heavy-rain-know-update-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP School Closed: भारी बारिश के चलते यहां कक्षा एक से आठ तक के स्कूल किए गए बंद, पढ़ें पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP School Closed: भारी बारिश के चलते यहां कक्षा एक से आठ तक के स्कूल किए गए बंद, पढ़ें पूरा अपडेट
Tue, 05 Aug 2025 09:24 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 05 Aug 2025 09:24 AM IST
सार
UP School Closed: भारी बारिश के चलते बहराइच में आज कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
UP School Closed
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बहराइच में भारी बारिश को देखते हुए आज यानी मंगलवार को कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह ने सभी स्कूलों को इस पर अमल करने के निर्देश जारी किए हैं।
मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के करीब 13 गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। इनमें जंगल गुलरिया ग्राम पंचायत के संपत पुरवा, धर्मपुर रेतिया, रामपुर रेतिया और सुजौली ग्राम पंचायत के खैरीपुरवा, टिलवा व श्रीराम पुरवा गांवों में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि रातभर पानी खेतों में भरता रहा और सुबह होते-होते लोगों को अपने घर छोड़कर ऊंचे स्थानों की ओर जाना पड़ा। ग्रामीण अपने साथ जरूरी सामान, मवेशी और बच्चों को लेकर अस्थायी ठिकानों की ओर निकल चुके हैं। बाढ़ के पानी की तेज रफ्तार ने गांवों में अफरा-तफरी मचा दी है।
कैसरगंज और महसी तहसील क्षेत्र के कई गांवों में भी सरयू नदी का पानी तेजी से फैल रहा है। खेतों में पानी भरने लगा है और ग्रामीणों के चेहरों पर डर साफ देखा जा सकता है। यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो ये क्षेत्र भी पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
लाल निशान पार सरयू, 13 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
नेपाल व तराई के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश का असर अब दिखने लगा है। जिले में सरयू नदी उफान पर है, एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। बीती रात चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज से सरयू नदी में छोड़े गए 1.70 लाख क्यूसेक पानी और अन्य बैराजों से कुल मिलाकर छोड़े गए 3.10 लाख क्यूसेक पानी ने जिले के तटीय गांवों में बाढ़ का संकट खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के करीब 13 गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। इनमें जंगल गुलरिया ग्राम पंचायत के संपत पुरवा, धर्मपुर रेतिया, रामपुर रेतिया और सुजौली ग्राम पंचायत के खैरीपुरवा, टिलवा व श्रीराम पुरवा गांवों में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
गावों में तेजी से घुस रहा बाढ़ का पानी
इसी तरह सुजौली के दिलवा, मुजवा व खैरीपुरवा में तेजी से बाढ़ का पानी घुस रहा है। ऐसे ही महसी के पूरे प्रसाद व जानकीनगर में लोगों के घरों में पानी घुस चुका है, जबकि दलकारा गांव की ओर बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि रातभर पानी खेतों में भरता रहा और सुबह होते-होते लोगों को अपने घर छोड़कर ऊंचे स्थानों की ओर जाना पड़ा। ग्रामीण अपने साथ जरूरी सामान, मवेशी और बच्चों को लेकर अस्थायी ठिकानों की ओर निकल चुके हैं। बाढ़ के पानी की तेज रफ्तार ने गांवों में अफरा-तफरी मचा दी है।
कैसरगंज और महसी तहसील क्षेत्र के कई गांवों में भी सरयू नदी का पानी तेजी से फैल रहा है। खेतों में पानी भरने लगा है और ग्रामीणों के चेहरों पर डर साफ देखा जा सकता है। यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो ये क्षेत्र भी पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।