UP: अविमुक्तेश्वरानंद बोले- भगवान को धोखा दिया, आप ही ट्रस्ट बनाओ, आप ही SIT बनाओ और फिर क्लीन चिट दे दो
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर सवाल उठाते हुए जांच प्रक्रिया और कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय जनता की राय से होना चाहिए। साथ ही गाय को राज्य माता घोषित करने की मांग दोहराते हुए गौ संरक्षण को लेकर सरकार से प्रभावी कदम उठाने की अपील की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार को बहराइच दौरे के दौरान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, पांच सौ साल के संघर्ष के बाद राम मंदिर बना, लेकिन वहां चोरी हो गई। भगवान को भी धोखा दिया गया। हमने पांच सौ साल की लड़ाई लड़ी और अब रामजन्मभूमि चोरों के कब्जे में चली गई। आप ही ट्रस्ट बनाओ, आप ही एसआईटी बनाओ और आप ही क्लीन चिट दे दो, क्या यह सब खेल है?
अब तक न तो कोई प्रभावी कार्रवाई दिखाई दी
उन्होंने कहा, कि चोरी हुई है, लेकिन अब तक न तो कोई प्रभावी कार्रवाई दिखाई दी है और न ही ऐसी कोई उम्मीद नजर आती है। चंपत राय को क्लीन चिट दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी को क्लीन चिट देने का अधिकार जनता के पास है और जनता ने अभी तक किसी को क्लीन चिट नहीं दी है। उनके अनुसार ऐसे मामलों में अंतिम निर्णय जनता की राय से तय होता है।
गौ संरक्षण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया
शंकराचार्य ने इस दौरान गौ संरक्षण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में गाय को गौमाता का दर्जा प्राप्त है, लेकिन सरकारी अभिलेखों में उसे केवल पशु माना जाता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से गाय को 'राज्य माता' घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा होने पर उनकी गौरक्षा यात्रा समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वे किसी राजनीतिक दल के नहीं, बल्कि गौमाता के समर्थक हैं और जो भी गौ संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाएगा, उसका समर्थन करेंगे।
बहराइच आगमन पर चेतरा स्थित हनुमान मंदिर के पास शंकराचार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद उत्तम नगर में उनका अभिनंदन हुआ। इस अवसर पर पं. देवेश चंद्र मिश्र मजनू, पुंडरीक पांडेय, दीपक त्रिवेदी, महेंद्र तिवारी, आदर्श शुक्ला, पूर्व विधायक केके ओझा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समर्थक मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.