फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Uncle and nephew died in collision with high speed dumper in Bahraich police took dumper into custody

Bahraich News: तेज रफ्तार डंपर ने मामा-भांजे को कुचला... दर्दनाक मौत, घरों में मची चीख पुकार

Tue, 25 Mar 2025 03:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Mar 2025 03:40 PM IST
सार

बहराइच में तेज रफ्तार डंपर ने मामा-भांजे को कुचल दिया। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। बुढ़वा मेला जाते समय रास्ते में हादसा हो गया।  

विज्ञापन
Uncle and nephew died in collision with high speed dumper in Bahraich police took dumper into custody
अर्जुन यादव की फाइल फोटो, एकत्र परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बहराइच में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना से परिवारों में चीख पुकार मची हुई है। हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र के झिंगहाघाट पुल के पास हुआ।

विज्ञापन


मूल रूप से रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धर्मनपुर के मजरा साईंगांव निवासी सियाराम लोध (55) सुबह गोंडा जिले के करनैलगंज में लगे बुढ़वा मेला जा रहे थे। साथ में गांव के रिश्ते से भांजा अर्जुन यादव (25) भी था। बहराइच-नानपारा हाईवे पर झिंगहाघाट पुल के पास डंपर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: बसपा सुप्रीमो मायावती ने ओबीसी नेताओं के साथ की विशेष बैठक, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे उछलकर सड़क पर गिरे। डंपर के पहिए के नीचे आने से दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था अर्जुन

बताया गया कि मृतक अर्जुन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह पढ़ाई कर रहा था। पिता रामहरख खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अर्जुन की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक सियाराम किसान था। खेती करके परिवार चलाता था।

कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया गया है। मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed