{"_id":"69936c9476898322920762c7","slug":"two-youths-killed-two-seriously-injured-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-144517-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Tue, 17 Feb 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
बहराइच/शिवपुर। सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। गंभीर रूप से घायल युवकों को मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
बरूहा बेटनिया, नानपारा निवासी सुरजीत ने बताया कि सोमवार सुबह उनके रिश्तेदार निर्मल (20), सुरेश (25) और गुफरान (23) एक बाइक पर सवार होकर घर से रुपईडीहा की ओर जाने के लिए निकले। नानपारा-बहराइच मार्ग पर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों और परिजनों की मदद से तीनों को नानपारा सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने गुफरान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल निर्मल और सुरेश को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, इंद्राजगांव गिरधरपुर, नानपारा निवासी रामनिवास ने बताया कि उनका बेटा राहुल (21) रविवार को बाइक से किसी निजी काम से जा रहा था। राजवापुर के निकट उसकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई।
नानपारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।