{"_id":"601ad43e8ebc3e27ee32bc3d","slug":"two-thousand-corona-warriors-will-be-vaccinated-bahraich-news-lko563025480","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार कोरोना योद्धाओं को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार कोरोना योद्धाओं को लगेगा टीका
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कोरोना योद्धाओं के टीकाकरण का कार्य गुरुवार से सात स्थानों पर संचालित होगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज महिला व पुरुष अस्पताल और पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का चिन्हांकन किया गया है। 2350 कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण चार व पांच फरवरी को होगा। अभियान के द्वारा छूटे कोरोना योद्धाओं को भी टीका लगाया जाएगा। इसके लिए वैक्सीन की खेप संबंधित स्वास्थ्य केंद्र को भेजी जा चुकी है।
कोरोना से बचाव के लिए जिले में कोरोना योद्धाओं को टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। वैक्सीनेशन का दूसरा चरण चार फरवरी से शुरू होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि चार व पांच फरवरी को वैक्सीनेशन का कार्य शुरू होगा। जिसमें कुल 2350 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि सुबह 10 बजे से टीकाकरण का कार्य शुरू होगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि चार व पांच फरवरी को टीकाकरण के लिए सात स्थानों का चयन किया गया है। इनमें मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल और पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। डॉ. वर्मा ने बताया कि जिन केंद्रों पर वैक्सीनेशन का कार्य होगा वहां पर वैक्सीन की खेप बुधवार देर शाम तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना योद्धाओं का दो दिन लगातार टीकाकरण होगा। इसके लिए स्वास्थ्य टीम गठित की गई है। स्वास्थ्य टीम की निगरानी नोडल अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा, महसी, नवाबगंज, रिसिया और शिवपुर में शिविर वैक्सीनेशन का कार्य होगा।
स्वास्थ्य सूचना व शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में छूटे कोरोना योद्धाओं को भी टीका लगाया जाएगा। इसके लिए कोरोना योद्धाओं के मोबाइल पर मेसेज भेजा गया है। मेसेज में स्थान की जानकारी दी गई है।