फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two people met corona positive

दो लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 08 Dec 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Two people met corona positive
बहराइच। जिले में मंगलवार को दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, जिन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया। वहीं स्वास्थ्य टीम ने 339 लोगों की एंटीजन जांच की। इसके साथ ही 254 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें दो लोग पॉजिटिव मिले। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों युवकों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर स्वास्थ्य टीम की ओर से कैंप लगाकार कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। जरवल सीएचसी के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि मंगलवार को एंटीजन की 60 और आरटीपीसीआर की 49 जांच हुई। मोतीपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि एंटीजन की 69 और आरटीपीसीआर की 47 जांच हुई। नानपारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ चंद्रभान ने बताया कि 51 लोगों की एंटीजन और 41 की आरटीपीसीआर जांच हुई। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 55 लोगों की एंटीजन और 30 की आरटीपीसीआर जांच हुई। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 40 लोगों की एंटीजन और 37 की आरटीपीसीआर जांच हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 64 लोगों की एंटीजन और 50 की आरटीपीसीआर जांच हुई है। कुल 339 लोगों की एंटीजन जांच हुई। 254 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed