{"_id":"5974d4374f1c1bfd308b457b","slug":"two-people-injured-in-bus-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से दो लोग घायल
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
सड़क से उतरी बस
- फोटो : अमर उजाला
बलरामपुर जा रही रोडवेज की बस रविवार को जरवलरोड के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क के किनारे उतर गई। वहीं, बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जबकि बस में सवार 42 यात्री बाल-बाल बच गए। बस नहीं पलटने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। दूसरी बस से यात्रियों को बलरामपुर के लिए रवाना किया गया।
लखनऊ से कैसरबाग डिपो की बस सवारियों को लेकर बलरामपुर जा रही थी। बस के लखनऊ-बहराइच मार्ग पर जरवलरोड थाना अंतर्गत दोसड़का गांव के पास पहुंचने पर जरवलरोड के तपेसिपाह हीरालालपुरवा गांव निवासी पारसनाथ निषाद (40) अपने पोते मोहित (10) के साथ बाइक से सड़क की दूसरी ओर जा रहे थे।
इसी दौरान अचानक बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक पलट गई। वहीं बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे चली गई, लेकिन तार की रेलिंग होने के कारण बस खड्ड में नहीं गई। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल दादा और पोते को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया। वहीं, दूसरी बस मंगाकर यात्रियों को बलरामपुर के लिए रवाना किया गया। बस नहीं पलटने से बस में सवार लगभग 42 यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।