{"_id":"6591abecbf4c31cd9d03e609","slug":"two-people-injured-bahraich-news-c-98-1-slko1011-8352-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मवेशियों से टकराई बाइक, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मवेशियों से टकराई बाइक, दो लोग घायल
Sun, 31 Dec 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा (बहराइच)। सुजौली क्षेत्र में रविवार को सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकराकर बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के मलंगपुरवा निवासी शिवजी (60) व लालमुनी (45) रविवार शाम बाइक से मिहींपुरवा जा रहे थे। इसी दौरान कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में बिछिया-आंबा मार्ग पर उनकी बाइक के सामने भैसों का झुंड आ गया। उनसे बाइक टकराने से दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।