फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two people die of snakebite.

Bahraich News: सांप के काटने से दो लोगों की मौत

Sun, 23 Aug 2026 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two people die of snakebite.
बहराइच। अलग-अलग स्थानों पर सांप के काटने से एक महिला और एक युवक की रविवार को मौत जो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों में एक श्रावस्ती जिले का निवासी है। हुजूरपुर के ग्राम मंझौव्वा निवासी गुड़िया (38) रविवार सुबह अपने घर में मवेशियों के लिए भूसा निकाल रही थीं। इसी दौरान भूसे के ढेर में छिपे एक सांप ने उन्हें काट लिया। परिजन गुड़िया को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर श्रावस्ती के थाना सिरसिया अंतर्गत सुईया निवासी धर्मराज (20) अपने घर में सुबह चार बजे शौच के लिए जा रहे थे। घर में ही उन्हें किसी जहरीले सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर भिनगा अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान धर्मराज की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed