फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two more corona positives found in Bahraich

बहराइच में दो और मिले कोरोना पाजिटिव

Fri, 22 May 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Two more corona positives found in Bahraich
बहराइच। कोरोना संक्रमित मिले साहबपुरवा गांव निवासी युवक के संपर्क में आए पिता की भी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। इसके साथ ही हुजूरपुर निवासी एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 68 पहुंच गई है। वहीं जिले में एक्टिव केस 40 हो गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में पांव पसारता जा रहा है। जिले के अलग-अलग हिस्सों में प्रवासी कामगारों के आने का भी सिलसिला जारी है। चित्तौरा ब्लॉक के साहबपुरवा गांव निवासी मुंबई से लौटे एक युवक की सैंपल रिपोर्ट तीन दिन पूर्व पॉजिटिव आई थी। वह घर पर ही होम क्वारंटीन था।
विज्ञापन

इस दौरान वह पिता के संपर्क में भी आया था। परिवार के 10 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें उसके पिता के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने गांव को पहले ही हॉटस्पॉट घोषित कर रखा है। इसी तरह हुजूरपुर के पूरे प्रह्लादपुर गांव निवासी मुंबई से आए एक प्रवासी कामगार में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे भी होम क्वारंटीन में रखा गया था। ऐसे में गांव को हॉटस्पॉट बनाने की कार्रवाई भी शुरू की गई है। दोनों पॉजिटिव पाए गए मरीजों को कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती किया गया।

सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि राम मनोहर लोहिया संस्थान लखनऊ से भेजी गई रिपोर्ट में शुक्रवार को दो लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इन दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। सीएमओ ने बताया कि गुरुवार को 40 लोगों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 10 लोगों की सैंपल रिपोर्ट नहीं भेजी गई थी। जो शुक्रवार की शाम मुख्यालय को मिली है। सीएमओ के मुताबिक जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 68 पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस 40 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed