{"_id":"2b7145654c9c3008450b1c1fd58521ea","slug":"two-million-damage-from-the-fire-at-the-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग से दो लाख की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग से दो लाख की क्षति
बहराइच/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम तपेसिपाह निवासी श्रवण कुमार किराना व्यवसायी हैं। उन्होंने जरवल कस्बा निवासी विनय जैन के मकान का एक हिस्सा किराये पर लेकर दुकान खोल रखी है।
प्रतिदिन की तरह गुरुवार रात 10 बजे के आसपास वह दुकान बंद कर गांव चले गए थे। विनय जैन का टुल्लू पंप दुकान के हिस्से में स्थापित है। रोज की तरह विनय ने टंकी में पानी भरने के लिए जैसे ही टुल्लू पंप का बटन आन किया।
शॉर्ट सर्किट से वायरिंग दगने लगी और आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग दुकान में फैल गई। विनय ने तत्काल श्रवण को फोन कर सूचना दी। शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को इकट्ठा किया। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह धधक चुकी थी।
विज्ञापन
कैश काउंटर में रखा चार हजार रुपये नकदी व लगभग एक लाख 96 हजार रुपये किराने का सामान आग की भेंट चढ़ गया। मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग को फैलने से रोका। अगर आग फैल जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान आसपास के लोग काफी दहशत में रहे।