{"_id":"6994bda7902535a75a04ac2a","slug":"two-leopards-were-seen-roaming-in-the-farmers-courtyard-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-144589-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: किसान के आंगन में टहलते दिखे दो तेंदुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: किसान के आंगन में टहलते दिखे दो तेंदुए
विज्ञापन
मिहींपुरवा के मटेहरी में आबादी में दिखा तेंदुआ।
- फोटो : मिहींपुरवा के मटेहरी में आबादी में दिखा तेंदुआ।
बहराइच। निशानगाड़ा रेंज के मटेही गांव में सोमवार देर रात गांव निवासी किसान मलकीत सिंह चीमा के घर के आंगन में दो तेंदुए चहलकदमी करते पहुंच गए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
किसान मलकीत सिंह चीमा ने बताया कि रात में परिवार के लोग कमरों में सो रहे थे। करीब एक बजे अचानक पालतू कुत्तों के तेज भौंकने से परिवार की नींद खुल गई। उन्होंने बाहर टॉर्च की रोशनी डाली तो देखा कि दो तेंदुए एक साथ आंगन में टहल रहे थे। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए डंडा उठाया और शोर मचाया तो दोनों तेंदुए खेतों की ओर चले गए। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गांव के आसपास तेंदुए दिख रहे हैं। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ी घटना हो सकती है। गांववासियों ने वन विभाग को सूचना देकर तत्काल पिंजरा लगाने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।