फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two killed, three injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Wed, 08 Apr 2026 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two killed, three injured in road accidents
शिवपुर/चरदा/बाबागंज। जिले में मंगलवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खैरीघाट थाना के डल्लापुरवा निवासी बैजनाथ (65) मंगलवार देर शाम को पैदल बाजार जा रहे थे। टिकानपुरवा के पास तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक सवार भी असंतुलित होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान बैजनाथ की मौत हो गई। बाइक चालक के बेहोश होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


दूसरी घटना रात आठ बजे चरदा इलाके में हुई, जहां परसा अगैया निवासी जयप्रकाश (45) अपनी पत्नी उर्मिला देवी के साथ मामा के घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में जयप्रकाश, उनकी पत्नी उर्मिला और दूसरे बाइक पर सवार आलोक निवासी मटेरा घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को सीएचसी चरदा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। उर्मिला देवी और आलोक की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed