{"_id":"6797e2dbefd18f3276091df3","slug":"two-inter-district-thieves-arrested-along-with-four-bikes-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-125866-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दो अंतरजनपदीय चोर, चार बाइकों सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दो अंतरजनपदीय चोर, चार बाइकों सहित गिरफ्तार
Tue, 28 Jan 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। पुलिस की टीम ने शनिवार को चेकिंग के दौरान हुजूरपुर-पयागपुर मार्ग के गुलालीपुरवा गांव के पास से दो अंतरजनपदीय बाइक चोरों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइकें बरामद की गईं। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
हुजूरपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया टीम को वाहन चेकिंग के दौरान इलाके के गुलालीपुरवा गांव स्थित मार्ग पर बाइक से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा जिसे घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम बाराबंकी जिला कोतवाली नगर के उत्तर टोला नई बस्ती निवासी मोहम्मद समीर बताया।
बाइक के कागज मांगने पर चोरी की निकली। तलाशी में एक और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपने एक अन्य साथी गोंडा जिला कौडिया भैंसहा निवासी संतोष यादव का नाम बताया जिसे पुलिस ने चोरी की अन्य तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।