फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   two died in road accident

Bahraich News: सड़क हादसों में दो की मौत

Sat, 11 Mar 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 11 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
two died in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी नवाबगंज/रिसिया (बहराइच)। शुक्रवार को हुई मार्ग दुुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को रिसिया थाना क्षेत्र के बनकटवा निवासी आरिफ (40) बाइक पर सायरा (35) निवासी नारायणपुरवा को बिठाकर बेगमपुर जा रहे थे। दोपहर दो बजे शंकरपुर-नवाबगंज मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया के मजरा नंदा गांव निवासी बलीराम व एक अन्य युवक सवार थे। दोनों रिश्तेदारी में वैवाहिक समारोह का निमंत्रण पत्र बांटने जा रहे थे। हादसे में चारों बाइक सवार घायल हो गए। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही आरिफ की मौत हो गई। अन्य घायलों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि दोनों बाइकों पर सवार किसी भी शख्स ने हेलमेट नहीं पहना था। आरिफ का सिर फटने से काफी खून बह गया। उधर, रिसिया थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी के निकट आसाम रोड पर ग्राम बिछला निवासी तसव्वर (62) को सड़क पार करते समय एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। वह उछलकर काफी दूर गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, वह सिर के बल गिरा। घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed