{"_id":"63f321710f9ad9af9b0e9331","slug":"two-died-in-an-accident-in-risiya-thana-kshetra-in-bahraich-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: पिकअप की टक्कर से चाचा भतीजे की मौत, पार्टी से वापस लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: पिकअप की टक्कर से चाचा भतीजे की मौत, पार्टी से वापस लौटते समय हुआ हादसा
Mon, 20 Feb 2023 12:59 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:59 PM IST
सार
बहराइच के नानपारा में हुए भीषण हादसे में चाचा भतीजे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
हादसे के बाद का गमगीन लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के चिलवरिया में शादी के बाद आयोजित पार्टी में शामिल होने के बाद वापस जा रहे चाचा भतीजे को पिक अप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चाचा भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की माने तो हादसे के समय यह लोग बिना हेलमेट पहने सफर कर रहे थे।
विज्ञापन
नानपारा कोतवाली के नील कोठी निवासी श्रीपाल (53) पुत्र बदलू की रिश्तेदारी कोतवाली देहात के चिलवरिया बाजार में है। रिश्तेदारी में रविवार को रिशेप्सन पार्टी का आयोजन था जिस पर श्रीपाल अपने भतीजे दिनेश (46) पुत्र आशा राम के साथ हीरो पुक बाइक से शामिल होने गए थे। रात 11 बजे के आसपास चाचा और भतीजे पुनः वापस अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में तीन आईएएस व 14 पीसीएस अफसरों के तबादले, देर रात तक प्रशासन में भी हो सकते हैं फेरबदल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - केशव प्रसाद मौर्य ने कहा : सपा अध्यक्ष की कुर्सी किसी अन्य जाति को सौंपकर जातीय जनगणना की बात करें अखिलेश
नानपारा बहराइच मार्ग पर रिसिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के पास चाचा भतीजे के वाहन को मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई संजय पासवान ने बताया कि मौत से दो परिवार में कोहराम मच गया है।