फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Keshav said: Akhilesh should talk about caste census by handing over the chair of SP president to another cast

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा : सपा अध्यक्ष की कुर्सी किसी अन्य जाति को सौंपकर जातीय जनगणना की बात करें अखिलेश

Sun, 19 Feb 2023 10:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 19 Feb 2023 10:31 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले समाप्त हो रही सपा को बचाने के लिए अध्यक्ष पद किसी और जाति को सौंप कर जातिगत न्याय की शुरुआत करें।

विज्ञापन
Keshav said: Akhilesh should talk about caste census by handing over the chair of SP president to another cast
केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी किसी अन्य जाति के व्यक्ति को सौंपकर अखिलेश यादव जातीय जनगणना की बात करें। मौर्य ने रविवार को ट्वीट कर सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सहित विपक्षी दलों की जातीय जनगणना की बात केवल ढोंग है। मौर्य ने कहा कि सपा जब सरकार में थी तो इस मुद्दे पर मौनी बाबा बनी हुई थी। अब लोकसभा चुनाव 2024 के लाभ के लिए इस मुद्दे को उठा रही है लेकिन उन्हें इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले समाप्त हो रही सपा को बचाने के लिए अध्यक्ष पद किसी और जाति को सौंप कर जातिगत न्याय की शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में सपा, बसपा, रालोद ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए गठबंधन किया। लेकिन प्रदेश की जनता ने मोदी को 51 प्रतिशत वोट और 64 सीटें दी।  बिहार में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का हाल भी वैसा ही होगा जैसा 2019 में यूपी में सपा, बसपा और कांग्रेस का हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed