{"_id":"64ca97c1400060a97a0c7d84","slug":"two-cows-died-due-to-hunger-bahraich-news-c-98-1-slko1011-1243-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भूख से तड़पकर दो गायों ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भूख से तड़पकर दो गायों ने दम तोड़ा
Wed, 02 Aug 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। गोवंशों के संरक्षण को लेकर जिम्मेदार कितने सजग हैं, इसकी बानगी चित्तौरा विकासखंड के चफरिया स्थित गोशाला में देखने को मिली। भूसा न होने पर भूख से तड़पकर दो गायों ने दम तोड़ दिया। कई अन्य गायें गंभीर बीमार हैं।
चित्तौरा विकासखंड की ग्राम पंचायत चफरिया के मजरा तिवारीपुरवा में गोशाला है। वहां ग्रामीणों ने भूसे के अभाव में गायों के मरने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के आरोप पर बुधवार दोपहर गोशाला की पड़ताल की गई। गोशाला में लगभग 100 गायें व तीन गोवंश मौजूद मिले। इस दौरान कई की हालत नाजुुक थी। श्रमिक दुजई से बात की गई तो उसने बताया कि बीते चार दिनों से गोशाला में भूसा खत्म है। भूसे के अभाव में मंगलवार को दो गायों की मौत हो गई थी। उन्हें गोशाला में ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया गया है।
दुजई ने बताया कि भूसा खत्म होने की जानकारी अधिकारी व ठेकेदार को दी गई है, लेकिन अभी भूसा नहीं आया है।
गोशाला में प्रतिदिन के हिसाब से भूसा भेजा जाता है। गोशाला की चार गायें बीमारी थी, जिनका इलाज पशु चिकित्साधिकारी चित्तौरा कर रहे हैं। संचालन की जिम्मेदारी प्रधान की है। गायों के मौत की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी