{"_id":"635185c120996775fb445413","slug":"two-cages-set-up-to-catch-leopard-bahraich-news-lko653802168","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए दो पिंजरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए दो पिंजरे
विज्ञापन
ककरहा रेंज के ललतूपुरवा में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायघाट(बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के रेंज ककरहा के ग्राम पंचायत मंझरा के ललतू पुरवा क्षेत्र में लगातार हो रहे तेंदुए के हमले के कारण वन विभाग ने कमर कसी है। अभी दो दिन पूर्व एक सात वर्षीय बालिका पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को दो स्थानों पर अलग-अलग दो पिंजरे लगा दिए हैं। इसके साथ ही चार कैमरे भी लगाए गए हैं। जिससे तेंदुए की लोकेशन मिलती रहे ।
ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गांव के किनारे किनारे छह ऑटोमेटिक कलर वाली लाइटें लगाई गई हैं जिससे तेंदुआ गांव की ओर नहीं जा सकेगा। लोगों को सुरक्षा मिलेगी। डीएफओ आकाशदीप बधावन के निर्देशन तथा रेंजर राम कुमार की अगवाई में तीन टीमें लगाई गई है। जिसकी मॉनिटरिंग के लिए जिम्मेदारी वन दरोगा आलोक मणि तिवारी को दी गई है। वहीं दूसरी ओर रेंज क्षेत्र के नौबना के बोटहनी पुरवा के पास गन्ना के खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसानों को बुधवार रात में तेंदुआ दिखा।
इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग दी रात 12 बजे पहुंचे वन दरोगा आलोक मणि ने वन कर्मियों के साथ आसपास खंगाला लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा। डीएफओ कतर्नियाघाट आकाशदीप बधावन ने बताया कि मझरा क्षेत्र में दो स्थानों पर पिंजरा लगाया गया तथा चार कैमरे लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द तेंदुआ पिंजरे में कैद होगा। साथ ही तीन टीमें वन विभाग की लगाई गई हैं। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।