फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two arrested, including the chairman's husband, who sat in the outpost and dominated

चौकी में बैठकर रौब जमाने वाले चेयरमैन पति समेत दो गिरफ्तार

Thu, 20 Jan 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two arrested, including the chairman's husband, who sat in the outpost and dominated
बहराइच। चौकी में बैठकर रौब जमाने वाले चेयरमैन पति समेत दो लोगों को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित ने एक दिन पहले एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। एसपी के एक्शन में आने के बाद पुलिस ने तत्काल चेयरमैन पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों के खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी हुआ था।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के जरवल कस्बा चौकी निवासी अरशद आलम ने एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर जरवल नगर पंचायत चेयरमैन पति इंतजार अहमद उर्फ मिथुन पर आरोप लगाया था कि चेयरमैन पति हिस्ट्रीशीटर है। इनके विरुद्ध एससी एसटी मुकदमे में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है, जिसमें वह वांछित हैं। बावजूद पुलिस उनको गिरफ्तार करने के बजाय संरक्षण दे रही है। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि चेयरमैन पति कभी भी मेरी हत्या करवा सकता है।
विज्ञापन

चेयरमैन पति चौकी में बैठकर रौब जमाता है और धमकी देता है। पीड़ित ने 20 जनवरी को एसपी कार्यालय पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। मामला संज्ञान में आते ही एसपी केशव चौधरी ने एक्शन में आए और जरवलरोड थाने की पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर जरवल कस्बा चौकी इंचार्ज शिवनाथ गुप्ता ने चेयरमैन पति इंतिजार अहमद व मोहम्मद आजम को गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि अपराधी व अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed