{"_id":"5e1f55fc8ebc3e4b593b8094","slug":"two-arrest-with-150-bottle-wine-bahraich-news-lko503262765","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 शीशी नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार, सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 शीशी नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार, सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (बहराइच)। नवाबगंज में भारत-नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान दो अभियुक्तों को एसएसबी जवानों ने पकड़ा है। जवानों के पास से 150 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई है। बरामद शराब व तस्करी में प्रयुक्त साइकिल को सीज कर दिया गया है। जबकि अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
नवाबगंज थाना अंतर्गत समतलिया बार्डर आउट पोस्ट के जवान बुधवार को भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 23 के निकट गश्त कर रहे थे। नेपाल से आने और जाने वाले लोगों की तलाशी कर जवान प्रवेश दे रहे थे। एसएसबी के उपनिरीक्षक भारतभूषण, चौकी प्रभारी चमनलाल, मुख्य आरक्षी भीमराज, ताराचंद सीमा पर गश्त कर रहे थे।
तभी दो साइकिल पर सवार लोग आते दिखाई दिए। साइकिल पर पीछे पेटी लदी थी। जवानों ने पेटी खोलकर जांच की तो उसमें नेपाली शराब बरामद हुई। इस पर दोनों को हिरासत में ले लिया। उपनिरीक्षक भारत भूषण ने बताया कि दोनों के पास 150 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि दोनों शराब की खेप चरदा में भेजने जा रहे थे। बरामद शराब व साइकिल को पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने सामान को सीज कर दिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मदन वर्मा और राजू वर्मा निवासी गंगापुरी पुजारी गांव के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।