फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two accidents in fog, 13 injured

कोहरे में दो हादसे, 13 घायल

Wed, 03 Feb 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Two accidents in fog, 13 injured
बहराइच : फखरपुर के पास हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। घने कोहरे के कारण मंगलवार रात और बुधवार सुबह दो सड़क हादसों में 13 लोग घायल हो गए। इसमें से तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र में तुलसीरामपुरवा स्थित ढाबे के निकट मंगलवार रात गोंडा की ओर से एक बोलेरो आ रही थी। कोहरा होने के कारण बोलेरो एक ट्रक में घुस गई। हादसे में पयागपुर के कोट बाजार निवासी जब्बर, हुसैन, आबिद, शब्बीर, मजीद, सलमा, तनवीर और चालक अरुण पाठक घायल हो गए।
विज्ञापन

चालक अरुण, बच्ची तनवीर और हुसैन आगे बैठे होने के कारण बोलेरो में फंस गए थे। जिनको एसओ मुकेश सिंह ने कटर मशीन मंगवाकर बोलेरो की बॉडी कटवाकर बाहर निकाला। इन तीनों को सीएचसी पयागपुर से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बहराइच-लखनऊ हाईवे पर फखरपुर थाना क्षेत्र के गीता पेट्रोल पंप के निकट ट्रक व बोलेरो में भिड़ंत हो गई। बुधवार सुबह हुए हादसे में श्रावस्ती के मल्हीपुर निवासी नूर मोहम्मद, आसिफ, अब्दुल कलीम, सादिक और इलियास घायल हो गए। एसओ श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने सभी को सीएचसी फखरपुर में भर्ती कराया। जेसीबी मंगाकर हाईवे से वाहनों को हटवाया गया। जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed