{"_id":"6952d31f1c2a4b99820866ca","slug":"tusker-seen-in-trans-saffron-near-bardiya-tower-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-141995-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बर्दिया टावर के पास ट्रांस गेरुआ में दिखा टस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बर्दिया टावर के पास ट्रांस गेरुआ में दिखा टस्कर
Tue, 30 Dec 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट संरक्षित वनक्षेत्र में दिखा टस्कर । - स्रोत : ग्रामीण
बिछिया। कड़ाके की ठंड के बीच कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही कम नहीं हुई है। बंधा रोड क्षेत्र में जंगली हाथियों के तीन अलग-अलग समूह विचरण करते देखे जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत है।
पिछले तीन दिनों से एक टस्कर न्यूज संस्था द्वारा बनाए गए बर्दिया वाच टावर के सामने ट्रांस गेरुआ के जंगल के किनारे लगातार विचरण करता दिखाई दे रहा है। लंबे दांत और ऊंचे कद वाले इस टस्कर ने न केवल वन क्षेत्र में, बल्कि पर्यटकों का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कतर्नियाघाट बर्दिया गांव में थारू संस्कृति से रूबरू होने पहुंचे कई पर्यटकों ने इस टस्कर को देखकर उसे अपने कैमरों में कैद कर लिया।
हाथी विशेषज्ञ अभिषेक के अनुसार यह टस्कर हाथी है, जिसे सामान्यतः झुंड से अलग कर दिया जाता है और यह अकेले विचरण करता है। रेंजर आशीष गौड़ ने भी लोगों से अपील की है कि जंगल किनारे और रास्तों पर सतर्क रहें, अनावश्यक रूप से हाथियों के पास न जाएं और किसी भी स्थिति में उन्हें उकसाने का प्रयास न करें।