फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Truck ran drunk, people thrashed

Bahraich News: नशे में दौड़ाया ट्रक, लोगों ने धुना

Wed, 05 Jul 2023 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 05 Jul 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Truck ran drunk, people thrashed
बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र में बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर बुधवार को ट्रक के खलासी की सूझबूझ से कई लोगों की जान बच गई। ट्रक का चालक नशे की हालत में ट्रक लहराते हुए तेज रफ्तार से चला रहा था। इस पर खलासी ने नित्यकर्म की बात कहकर ट्रक रुकवा लिया। लोगों ने ट्रक से उतारकर उसकी धुनाई कर दी। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


दरगाह थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह आसाम रोड से होते हुए एक तेज रफ्तार ट्रक बलरामपुर की ओर जा रहा था। ट्रक सड़क पर लहरा रहा था। कई स्थानों पर दूसरे वाहनों से उसकी टक्कर होते होते बची। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए श्रावस्ती के सुविखा निवासी अनुज मिश्रा, कोतवाली देहात के कमोलिया निवासी श्यामजी, धरसवां निवासी अजीत कुमार आदि ने ट्रक का पीछा कर रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका।
विज्ञापन

डीहा के पास अचानक ट्रक रुका और उसमें दो युवक उतरे। राहगीरों ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने खुद को खलासी बताया और ट्रक ड्राइवर के नशे में होने की बात कही। उसने बताया कि वह काफी देर से ट्रक रोकने को कह रहा था, लेकिन ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका। इस पर उसने नित्यकर्म के बहाने ट्रक रोकवाया। लोगों ने जब ट्रक चालक को ट्रक से उतरने को कहा तो वह गाली देने लगा और मारपीट पर उतर आया। लोगों ने उसे ट्रक से उतार कर धुनाई कर दी और दरगाह पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के आने के बाद भी लगभग आधे घंटे तक चालक हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। उपनिरीक्षक जगन्नाथ यादव ने बताया कि चालक नशे में था। मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed