फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Truck overturns after colliding with bull, driver injured

Bahraich News: सांड़ से टकराकर पलटा ट्रक, चालक घायल

Thu, 02 Nov 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 02 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Truck overturns after colliding with bull, driver injured
महसी (बहराइच)। मुख्य हाईवे पर घूम रहे सांड़ से टकरा कर बुधवार सुबह एक धान लदा ट्रक पलट गया। हादसे में सांड़ की मौके पर ही मौत हो गई। चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


सीतापुर जिले के लालपुर महमूदाबाद निवासी चंदन सिंह (43) बुधवार सुबह सीतापुर से धान लादकर बहराइच स्थित मिल जा रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर राजमार्ग पर मानपुरवा के पास अचानक ट्रक के सामने सांड़ आ गया। जिससे टकराकर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में सांड़ की मौके पर ही मौत हो गई। चालक चंदन सिंह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। चालक के सहयोगी सीतापुर निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि ट्रक चला रहे चंदन का हाथ फ्रैक्चर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed