फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Treatment will be done at the doorstep

Bahraich News: घर की दहलीज पर होगा इलाज

Sat, 11 Mar 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 11 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Treatment will be done at the doorstep
बहराइच। जल्द ही एक फोन पर घर बैठे चिकित्सकीय सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए सात मोबाइल एंबुलेंस जिला मुख्यालय पहुंच चुकी हैं। अगले सप्ताह इनका रवाना कर दिया जाएगा। इसके बाद दूरदराज के क्षेत्रों में निवास करने वालों को जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।जिले में दूरदराज स्थित ग्रामों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने में काफी दिक्कत होती है। गांवों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की दूरी अधिक होने के कारण गर्भवती महिलाओं व अन्य रोगों से जूझ रहे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। सीएचसी व पीएचसी पर सभी जांचों की सुविधा उपलब्ध न होने से भी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में लोगों को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज की शरण लेनी पड़ती है। इन परेशानियों से लोगों को निजात दिलाने के लिए अब मोबाइल एंबुलेंस का संचालन किया जाएगा। सात मोबाइल एंबुलेंस जिला मुख्यालय पहुंच भी चुकी हैं।
विज्ञापन


इन एंबुलेंसों में चिकित्सक, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन व स्टॉफ नर्स की तैनाती की जाएगी। एंबुलेंस में तैनात चिकित्सक जांच कर मौके पर ही दवाएं उपलब्ध कराएंगे। गर्मी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में गांवों में संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ेगा। मोबाइल एंबुलेंस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


मोबाइल एंबुलेंस से रोगियों को इलाज की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रति माह एक-एक ब्लॉक में भेजा जाएगा। इसके तहत हर ब्लॉक में 20 ग्रामों का चयन किया जाएगा। एक-एक दिन सभी चयनित ग्रामों में मोबाइल एंबुलेंस भेजकर रोगियों को जांच व इलाज की सुविधा दी जाएगी। जिले के 14 ब्लॉकों में क्रमानुसार यह सुविधा लोगों को मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सात मोबाइल एंबुलेंस आ गईं हैं। अगले सप्ताह इन्हें रवाना कर दिया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को घर के पास ही आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। -डॉ. एसके सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed