फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Traffic will resume on the Pipa bridge after the trial today.

Bahraich News: आज ट्रायल के बाद पीपा पुल से शुरू होगा आवागमन

Wed, 15 Apr 2026 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Traffic will resume on the Pipa bridge after the trial today.
चहलारी घाट पुल का निरीक्षण करते एसपी। 
जरवलरोड। लखनऊ-बहराइच मार्ग स्थित घाघराघाट के जर्जर संजय सेतु को मरम्मत के लिए अब बंद करने की तैयारी पूरी हो गई है। बृहस्पतिवार से पीपा पुल का संचालन शुरू किया जाएगा, जिसके सफल परीक्षण के बाद संजय सेतु को करीब दो माह के लिए पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान छोटे वाहन जैसे कार, जीप, एंबुलेंस व कम ऊंचाई वाले लोडिंग वाहन पीपा पुल से निर्धारित गति में गुजर सकेंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन पीपा पुल का ट्रायल किया जाएगा और व्यवस्थाओं का परीक्षण होगा। जरवलरोड थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के अनुसार ट्रायल के दौरान बैरिकेडिंग के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि यातायात सुचारु बना रहे।
विज्ञापन

उधर, संभावित यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों पर भी तैयारी तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने चहलारी घाट पुल व उससे जुड़े मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और जाम की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वैकल्पिक मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए और संकेतक बोर्ड व बैरिकेडिंग की स्पष्ट व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed